Andhra Deputy Chief Minister Injured In Lift Crash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:32 am
Location
Advertisement

आंध के Dy.CM लिफ्ट दुर्घटना में घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 5:45 PM (IST)
आंध के Dy.CM लिफ्ट दुर्घटना में घायल
विजयवाडा। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री एन. चिन्नाराजप्पा मंगलवार को काकीनाडा के एक अस्पताल की लिफ्ट दुर्घटना में घायल हो गए। वह संजीवनी अस्पताल की तीसरी मंजिल से लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे कि तभी तार के टूटने से उनके पैरों में चोट लग गई। इस दौरान मंत्री के साथ मौजूद हवलदार और फोटोग्राफर भी घायल हो गए। मंत्र को उसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां वह पूर्वी गोदावरी जिले के एक कारखाने में कार्बन मोनोआक्साइड गैस के रिसाव से प्रभावित लोगों से मिलने गए थे। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वह अस्पताल से जा रहे थे।



यह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फल

यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement