an effort of increase greening in Bundelkhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:22 pm
Location
Advertisement

बुंदेलखंड में हरियाली बढ़ाने की कोशिश में

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 4:07 PM (IST)
बुंदेलखंड में हरियाली बढ़ाने की कोशिश में
झांसी। बुंदेलखंड में हरियाली बढ़ाने के हर तरफ प्रयास चल रहे हैं। इसी क्रम में जगह-जगह पौधे रोपे जा रहे हैं, ताकि पर्यावरण में सुधार आए और बारिश का औसत बढ़े। बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में पौधरापण के साथ ही पौधों की रक्षा के लिए टी एंबुलेंस चलाई जा रही है। इस अभियान को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। समाज के विभिन्न वर्ग से जुड़े़ लोग भी पौधे रोप रहे हैं।

पौधरोपण को प्रोत्साहित करने के लिए परमार्थ समाज सेवा संस्था की तरफ से ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर आदि स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है, तथा पौधों का वितरण भी किया जा रहा है।

इसी तरह झांसी में उत्तर प्रदेश महिला जिला उद्योग व्यापार मंडल ने तीन संस्थाओं के साथ मिलकर पौधे रोपे। इस मौके पर आर्ट ऑफ लीविंग, जिये मुहिजीं सिंध के प्रतिनिधियों ने पौधे रोपे।

व्यापार मंडल की अध्यक्ष कंचन आहूजा का कहना है कि हरियाली इंसान के जीवन के लिए जरूरी है, यही कारण है कि पौधे रोपने का अभियान चलाया जा रहा है।

झांसी में गैर सरकारी संगठन जेसीआई मनस्विनी, मानवता के लिए एक कदम और वन विभाग ने मिलकर जन संदेश यात्रा निकाली। यह यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से निकली। मनस्विनी की अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा का संदेश लोगों में वृक्षों के प्रति जागृति लाना था।
लोगों तक संदेश पहुंचाने महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए हुए थीं, जिनमें पर्यावरण की रक्षा के संदेश लिखे हुए थे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement