An agitator in Bharatpur drank inflammable substance, condition critical-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में एक आंदोलनकारी में पिया ज्वलनशील पदार्थ, हालत गंभीर

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 12:30 PM (IST)
भरतपुर में एक आंदोलनकारी में पिया ज्वलनशील पदार्थ, हालत गंभीर
भरतपुर । जिले में सैनी शाक्य कुशवाहा मौर्य समाज का हाईवे चक्का जाम शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा ।आरक्षण के संबंध में सरकार की ओर से ओबीसी आयोग को चिट्ठी लिखे जाने के बाद आंदोलनकारी ओबीसी आयोग से 1 मई को वार्ता होने के तक धरना प्रदर्शन करेंगे। वही धरना स्थल पर मौजूद ओमप्रकाश 45 वर्षीय व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ पी लिया जिसके बाद जाम स्थल पर आंदोलनकारियों के बीच हड़कंप मच गया। ज्वलनशील पदार्थ पीने वाले व्यक्ति को आंदोलनकारी उच्चैन के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसकी स्थिति गंभीर होने पर पुलिस कस्टडी में उसे भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। आपको बता दे कि बीते दिनों आंदोलन स्थल से 500 मीटर की दूरी पर पेड़ से एक आंदोलनकारी मोहन सिंह सैनी का शव लटका मिला था। और उसका शव जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था ।कई दिन बीत जाने के बाद आखिरकार उसके परिजन धरना स्थल से उठकर अपने रिश्तेदारों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट से वार्ता हुई जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement