Advertisement
अमृतसर : कड़ाके की ठंड में भी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंच रहे श्रद्धालु

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंची सोनिया (श्रद्धालु) ने कहा, "इस बार ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। लोग ठंड में छुट्टियां मनाने के लिए शिमला-मनाली जा रहे हैं। लेकिन, हमारे लिए तो यहां शिमला और मनाली है।"
यहां पहुंचे रघु ने कहा कि नए साल की शुरुआत काफी अच्छी है। यहां आकर काफी अच्छा लगा है। ठंड बहुत ज्यादा पड़ रही है। अगर जरूरत न हो तो घर में ही रहना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पंजाब के अमृतसर में कोहरे की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर की वजह सेलोग अपने घरों से भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है।
मौसम विभाग ने बठिंडा, मोगा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बरनाला में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने चार जनवरी को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और होशियारपुर में हल्की बारिश की आशंका जताई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


