Amitabh message on covid-19 inspired millions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:20 pm
Location
Advertisement

कोविड-19 पर अमिताभ के संदेश ने लाखों को प्रेरित किया - सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

khaskhabar.com : रविवार, 12 जुलाई 2020 3:35 PM (IST)
कोविड-19 पर अमिताभ के संदेश ने लाखों को प्रेरित किया - सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 पर अमिताभ के संदेश ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। अमिताभ बच्चन व उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "अभी-अभी पता चला है कि अमिताभ बच्चन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मिशन फतेह के उनके संदेश ने यहां पंजाब में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वह जरूर जीतेंगे।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement