Amit Shah, Smriti Irani take oath as Rajya Sabha MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमित शाह और स्मृति ईरानी ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 10:02 AM (IST)
अमित शाह और स्मृति ईरानी ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी ने आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली है। आपको बता दें कि अमित शाह पहली बार राज्यसभा सांसद बने है। सभापति वेंकैया नायडू ने अमित शाह ने शपथ दिलाई है। शाह के साथ स्मृति ईरानी ने भी राज्यसभा सदस्य के तौपर पर शपथ ली है। ईरानी ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की है। ज्ञात रहे कि अमित शाह ने इस महीने की शुरूआत में राज्यसभा चुनाव जीता था। इससे पहले भी शाह गुजरात विधानसभा के पांच बार विधायक रहे हैं। गौरतलब है कि आठ अगस्त को गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। चुनाव के बाद कांग्रेस ने रिटर्निंग ऑफिसर से अपनी पार्टी के दो बागी विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने दो विधायकों के वोट रद्द कर दिए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement