Amit Shah said, BJP will contest all 40 seats in Mizoram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:20 pm
Location
Advertisement

अमित शाह बोले, भाजपा मिजोरम में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 9:12 PM (IST)
अमित शाह बोले, भाजपा मिजोरम में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
आइजोल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां कहा कि मिजोरम इस वर्ष भाजपा नीत सरकार के अंतर्गत क्रिसमस मनाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। उन्होंने आइजोल के आर. डेंगथुआमा इंडोर स्टेडियम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि मिजोरम के लोग राज्य में अगला क्रिसमस भाजपा-नीत राज्य सरकार के अंतर्गत मनाएंगे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

शाह यहां गुवाहाटी में असम के पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात करने के बाद आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी से गठबंधन किए खुद के दम पर यहां सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस को ‘सभी भ्रष्टाचारों का स्रोत’ करार देते हुए लोगों से भ्रष्टाचार समाप्त करने और विकास के लिए भाजपा को वोट देने के लिए कहा। भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि मिजोरम में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई कई विकास योजनाओं को लागू नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement