Advertisement
अमित शाह ने कहा-कांग्रेस की कोशिश विकास के एजेंडे को भटकाने की
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले पांच सालों से कांग्रेस देश की राजनीति को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है। चुनाव विकास, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस विकास के इस एजेंडे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
शाह ने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का जरिया नहीं होता, बल्कि यह अपनी विचारधारा को जनता तक ले जाने का सशक्त माध्यम भी होता है। हम इसके जरिए सरकारों के काम भी जनता तक पहुंचाते हैं। भाजपा और अन्य पाíटयों के चुनाव लड़ने के तरीकों में मूल अंतर यह है कि हमारा चुनाव कार्यकर्ता केंद्रित होता है, बूथ केंद्रित होता है। हमारे लिए चुनाव जीतने की मशीनरी की रीढ़ होते हैं बूथ के कार्यकर्ता।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पिछले 15 सालों से हमारी सरकार है और इस अवधि में शिवराज सिह की सरकार ने जो काम किया है, वह इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि लोकतांत्रिक सरकारों को किस तरह से काम करना चाहिए। मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य था, जिसे हमारी सरकार ने विकसित राज्यों की कतार में खड़ा कर दिया है, जो एक बड़ा परिवर्तन है। लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं हैं। हमें मध्यप्रदेश को एक विकसित राज्य से समृद्ध राज्य बनाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement