Amit Shah reviews security situation in Jammu Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

khaskhabar.com: शनिवार, 19 मार्च 2022 9:25 PM (IST)
अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा स्थिति में सुधार, 2018 में हुई 417 आतंकी घटनाएं कम होकर 2021 में 229 होने और 2018 में शहीद हुए सुरक्षा बलों के जवानों की संख्या 91 से घटकर 2021 में 42 होने की सराहना की।" बयान के अनुसार, "गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवादियों के खिलाफ सक्रिय अभियानों और उन्हें सुरक्षित पनाहगाह या वित्तीय सहायता से वंचित करने पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा बलों और पुलिस को प्रभावी आतंकवाद विरोधी अभियानों और जेलों से आतंकवादियों की निगरानी गतिविधियों के लिए वास्तविक समय आधारित समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गृह मंत्री ने नार्को आतंकवाद को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को और मजबूत करने का आदेश दिया।" बयान के अनुसार, अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांतिपूर्ण और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के सपने को साकार करने के लिए सीमा पार से शून्य घुसपैठ सुनिश्चित करने और आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जाना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement