Amit Shah rally today in Rae Bareli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:02 pm
Location
Advertisement

2019 पर नजर...सोनिया के गढ़ रायबरेली में आज सेंध लगाएंगे शाह और योगी

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अप्रैल 2018 09:11 AM (IST)
2019 पर नजर...सोनिया के गढ़ रायबरेली में आज सेंध लगाएंगे शाह और योगी
रायबरेली। कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इलाकों में बीजेपी लगातार सेंधमारी कर रही है और बीजेपी अपने इस मकसद में कामयाब होती भी दिख रही है। ऐसे में बीजेपी ने अब गांधी परिवार का मजबूत गढ़ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाई है। बीजपी अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में होंगे। माना जा रहा है कि शाह और योगी का यह दौरा लोकसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर हो रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चुनावों में शाह, रायबरेली के जरिए कांग्रेस के किले में सेंध लगाने की योजना बना रहे हैं।

अपने एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह कांग्रेस के मजबूत किले में सेंधमारी करते हुए कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। अमित शाह आज रायबरेली के जुबिली इंटर कॉलेज में रैली करेंगे, जिसका आयोजन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का ही नजदीकी रहा पंचवटी घराना कर रहा है। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे।

बीजेपी के रायबरेली प्रभारी हीरो बाजपेयी ने बताया कि शाह कांग्रेस के गढ रायबरेली में एक जनसभा करेंगे। बाजपेयी ने कहा कि यह ऐतिहासिक रैली होगी. पार्टी के लाखों कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। इस जनसभा में योगी आदित्यनाथ, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय और दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी शिरकत करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement