Amit Shah rallies in Haryana from Wednesday, Modi from 14 October -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:19 am
Location
Advertisement

हरियाणा में शाह की रैलियां बुधवार से, मोदी की 14 अक्टूबर से

khaskhabar.com : मंगलवार, 08 अक्टूबर 2019 4:52 PM (IST)
हरियाणा में शाह की रैलियां बुधवार से, मोदी की 14 अक्टूबर से
चड़ीगढ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी है। प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैलियां बुधवार से शुरू हो रही हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में अपने अभियान का आगाज 14 अक्टूबर से करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। तोमर हरियाणा में पार्टी के चुनाव प्रभारी भी हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री हरियाणा में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे और उनकी पहली जनसभा 14 अक्टूबर को बल्लभगढ़ में होगी।

इसके बाद 15 अक्टूबर को मोदी प्रदेश के चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र में रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद 18 अक्टूबर को हिसार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

तोमर ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री से हरियाणा के लिए ज्यादा समय मांगा था, लेकिन अभी तक चार रैलियों की स्वीकृति मिली है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement