Amit Shah meets RSS chief Mohan Bhagwat in Ujjain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:24 pm
Location
Advertisement

अमित शाह की संघ प्रमुख से गुप्त मंत्रणा, भाजपा में बदलाव के संकेत

khaskhabar.com : शनिवार, 06 जनवरी 2018 08:14 AM (IST)
अमित शाह की संघ प्रमुख से गुप्त मंत्रणा, भाजपा में बदलाव के संकेत
उज्जैन/इंदौर। मध्यप्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति का केंद्रबिंदु बना हुआ है। यहां पार्टी को राह दिखाने वाले संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 30 दिसंबर से ही डेरा डाल हुए हैं। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचकर भागवत से ‘बंद कमरे में’ चर्चा की।

भागवत से मिलने शाह विमान से इंदौर आए और वहां से उज्जैन पहुंचे। लगभग तीन घंटे के उज्जैन प्रवास के दौरान शाह का भागवत से मुलाकात करना प्रमुख रहा। सूत्रों के मुताबिक, भागवत और शाह के बीच देश की राजनीतिक स्थिति के साथ ही मध्यप्रदेश के संदर्भ में चर्चा हुई। पार्टी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सवाल सिर्फ एक है कि यह बदलाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मर्जी से होगा या संघ तय करने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement