Advertisement
मोदी सरकार पाक पर फिर कर सकती है लीक से हटकर कार्रवाई:अमित शाह

बैठक में उपस्थित लोगों में महासचिव राम लाल, कैलाश विजयवर्गीय और बैंकों की कतार में खड़े लोगों का मजाक उड़ाने वाले पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल थे।उम्मीद है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाने के लिए पार्टी नोटबंदी को प्रमुख मुद्दा के रूप में बनाएगी। दो दिवसीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण देंगे। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।
इस बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास जताया कि राज्य में पार्टी करीब 300 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जरिए केंद्र की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को मदद करेगी। मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की खिल्ली भी उड़ाई। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव अपनी स्वच्छ छवि पेश करते रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्यकाल में हुए सभी भ्रष्टाचारों की जिम्मेवारी लेनी है।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



