amit shah in BJP national executive praises demonetisation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार पाक पर फिर कर सकती है लीक से हटकर कार्रवाई:अमित शाह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जनवरी 2017 10:01 PM (IST)
मोदी सरकार पाक पर फिर कर सकती है लीक से हटकर कार्रवाई:अमित शाह
नयी दिल्ली। पांच प्रदेशों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार से दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय अहम बैठक शुरू हुई। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में चल रही इस बैठक की शुुरूआत भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की। नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय बोर्ड के सदस्यों ने सम्मानित किया। बैठक में अमित शाह ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के कारण अब हर पैसे का हिसाब मौजूद है। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावेडकर ने प्रेस कॉफ्रेंस कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान अहम मुद्दों पर हो रही चर्चा की जानकारी दी। अध्यक्ष अमित शाह ने नोटबंदी की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक ऎतिहासिक फैसला है। नोटबंदी कालेधन और जाली नोटों के खिलाफ बडी कारवाई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी पूछती थी कि आप कालेधन के लिए क्या कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद अब पूछ रही हैे कि आपने ये क्यों किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि दस -पंद्रह साल से हथियार खरीद रूकी हुई थी। इस सरकार ने हथियार खरीद में पारदर्शिता के साथ काम शुरू किया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement