Advertisement
अमित शाह ने किया सीएम अशोक गहलोत को फोन

दरअसल गहलोत ने राजस्थान के सियासी हालात को लेकर दिल्ली में गुरुवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया को भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया था। पट्रोल-डीजल के दामों व अन्य मद्दों पर चर्चा हुई।
खास बात ये है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी कम की थी और उसके बाद कई राज्यों की सरकारों ने भी वैट में कमी करने का ऐलान कर जनता को अतिरिक्त राहत दी। कांग्रेस शासित राज्यों में पंजाब में इस पर अमल करते हुए जनता को अतिरिक्त राहत दी गई। जिसके बाद से राजस्थान में गहलोत सरकार भी वैट दर कम नहीं करने को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। इसी सिलसिले में राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्हें कहा था कि राजस्थान से सटे अन्य राज्यों के कई ऐसे जिले हैं जहां राजस्थान के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमत 15 से 22 रुपये कम है, जिसका फायदा पेट्रोल माफिया उठा रहे हैं। इसका नतीजा ये हुआ कि सीमावर्ती लगभग 17 जिलों में पेट्रोल पंप बंद ही पड़े हैं।
हालांकि इस पूरे प्रकरण से पहले ही अशोक गहलोत ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि वैट दर में कमी करने को लेकर राज्य सरकार विचार कर रही है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


