Amit Shah Attack Congress, Internal democracy exists in BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 7:59 am
Location
Advertisement

अमित शाह का कांग्रेस पर तंज, भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र विद्यमान

khaskhabar.com : बुधवार, 06 फ़रवरी 2019 7:02 PM (IST)
अमित शाह का कांग्रेस पर तंज, भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र विद्यमान
बुलंदशहर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ मोदी सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जब सोनिया गाधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटी तो सभी को पता था कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष बनेंगे। पर क्या कोई बता सकता है कि भाजपा में मेरे बाद अध्यक्ष कौन बनेगा? यही भाजपा का लोकतंत्र है। यह बात भाजपा अध्यक्ष ने बुधवार को बूथ-बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।

शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने 129 जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का कल्याण किया है और सबसे बड़ा काम किया है देश को सुरक्षित करने का। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक गन्ने का भुगतान किया गया है । भाजपा का मानना है कि उसी स्थान पर जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement