amit shah address a huge rally in amethi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

50 साल से यहां कांग्रेस का सिक्का, मगर दिया कुछ भी नहीं-अमित शाह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 9:00 PM (IST)
50 साल से यहां कांग्रेस का सिक्का, मगर दिया कुछ भी नहीं-अमित शाह
अमेठी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार जनसभा को संबोंधित करने पहुंचे। शाह यहां बीजेपी उम्मीदवार गरिमा सिंह के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करने के लिए पहुंचे थे। जहां भीड़ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी में 50 साल से एक ही परिवार (कांग्रेस) का सिक्का चल रहा है, फिर भी इस परिवार ने यहां पर कोई कार्य नहीं किया है। गांधी परिवार पर हमलावर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस परिवार ने अमेठी को कुछ नहीं दिया। हां 10 साल यूपीए की सरकार होते हुए देश और अमेठी को सिर्फ घोटाले ही मिले। अमित शाह ने ये भी कहा अमेठी के रामलीला मैदान में गुरुवार को हुंकार भरते हुए अमित शाह ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सपा-बसपा के राज में यूपी में अराजकता बढ़ी है। अमित शाह ने अमेठी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने यूपी में फैले गुंडाराज के बारे में कहा कि यूपी में गुंडाराज का बोलबाला है। भाजपा की सरकार आई तो यूपी में गुंडाराज का खात्मा करेंगे, हमारी सरकार गुंडे-माफियाओं पर शिकंजा कसेगी।
परेशान करने के लिए अब हो गए दो शहजादे

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले एक ही शहजादे से परेशान थे अब दो-दो हो गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा और बसपा के राज में यूपी में अराजकता बढ़ी है। लोग आज भी भाजपा की सरकार के सुशासन को याद करते हैं। भाजपा की सरकार विकास का वनवास खत्म करेगी। ये परिवारवाद औऱ जातिवाद को खत्म करने का चुनाव है। सपा सरकार धर्म के नाम पर लैपटॉप बांटती है। हमारी सरकार बनेगी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे। लड़कियों को शिक्षित करने के लिए शिक्षा मुफ्त की जाएगी।

[# चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement