America will -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका जाएंगे डॉ. पुरोहित

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 8:14 PM (IST)
अमेरिका जाएंगे डॉ. पुरोहित
बीकानेर । डूंगर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. राजेन्द्र पुरोहित अमेरिका के सेन एन्टोनियो में 14 से 16 सितम्बर तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन बायोफार्मा में भाग लेने जाऐंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. पुरोहित को विकिरण जैविकी के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर उनके विशेष ाोध कार्य को देखते हुए आमंत्रित किया गया है। डॉ. पुरोहित स्विस एल्बिनो चूहों के वृषण में विकिरण एवं लैड एसीटेट के प्रभाव व उनका आमला द्वारा बचाव विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। डॉ. पुरोहित उक्त सम्मेलन में अमेरिका के टीमुराज लेझावा के साथ प्रथम सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन में अमेरिका की मोनिका सी चुओंग, जापान के हिरयुकी मटसुदा, इटली के मैटीओ मिकुसी सहित दुनिया के अनेक देशों के वैज्ञाानिक भाग ले रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement