Advertisement
अमेरिका का दोषारोपण खेल वायरस से कहीं अधिक खतरनाक

अमेरिका को समझना चाहिए कि चीन ने गत 31 दिसंबर को अज्ञात कारण वाले निमोनिया के बारे में डब्ल्यूएचओ को सूचित कर दिया था। कुछ ही दिनों के भीतर, सार्वजनिक रूप से वायरस के आनुवंशिक अनुक्रम को साझा किया। 3 जनवरी से, चीन ने अमेरिका को इस महामारी के प्रकोप और उससे कैसे लड़ा जाए के बारे में बताना शुरू कर दिया। तो फिर चीन को बदनाम क्यों किया जा रहा है?
यह राजनीति करने का समय नहीं है। अमेरिका में मरने वालों की संख्या 50 हजार के पास पहुंच रही है, 9 लाख के आसापस कोरोना के मामले आ चुके हैं। सच में, इन सबके लिए ट्रम्प प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। अमेरिकी नेतृत्व, विशेष रूप से पोम्पेओ जैसे राजनेता, जो हर समय चीन के खिलाफ आग उगलते हैं, को अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए कि क्या उन्होंने वायरस पर रोक लगाने में देरी नहीं की? क्या उन्होंने इस महामारी को हल्के में नहीं लिया? ऐसे बहुत-से सवाल हैं जो अमेरिकी राजनेताओं को खुद से पूछना चाहिए।
अमेरिका की तुलना में, चीन ने वायरस पर प्रभावी ढंग से काबू पाया है। उसने अभूतपूर्व ढंग से महामारी-रोधी उपाय अपनाये हैं और दुनिया को इस महामारी के खिलाफ लड़ने के प्रति मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का जोश भरा है।
लेकिन अमेरिका अभी भी समय बर्बाद कर रहा है। यह समय हाथ पर हाथ धरे बैठने का नहीं है, और न ही दूसरों पर दोष लगाने का है, इससे महामारी के विरुद्ध लड़ाई में कोई फायदा नहीं होगा, उल्टा कीमती समय बर्बाद होगा। अमेरिका को समझना होगा कि राजनीतिक खेल खेलना वायरस से कहीं अधिक घातक है। उसने पहले ही महामारी की भारी कीमत चुकाई है, कम-से-कम अब तो दोषारोपण का खेल बंद कर देना चाहिए।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


