America: 5 members of the same family were killed in the shootout-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:19 am
Location
Advertisement

अमेरिका : गोलीबारी में एक ही परिवार के 5 सदस्य मारे गए

khaskhabar.com : रविवार, 17 नवम्बर 2019 11:57 AM (IST)
अमेरिका : गोलीबारी में एक ही परिवार के 5 सदस्य मारे गए
लॉस एंजेलिस। अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया में एक घर में गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध मृतकों में से ही कोई एक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, समाचार पत्र द सैन डिएगो यूनियन-ट्रिब्यून के अनुसार, यह घटना शनिवार को पैराडाइज हिल में हुई, जो अमेरिका-मेक्सिको सीमा से 35 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें 911 पर सुबह 6.49 बजे फोन आया। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें गोली लगने से घायल कई लोग मिले। तीन साल का बच्चा, 29 साल की महिला और 31 साल का एक आदमी अंदर मृत पाए गए। पांच साल के बच्चे और नौ साल के बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों ने ही दम तोड़ दिया। एक 11 वर्षीय लड़के को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement