Ambala Lok Sabha constituency rally will break all records: Omkar Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अम्बाला लोकसभा क्षेत्र की रैली तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड: ओंकार सिंह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 4:29 PM (IST)
अम्बाला लोकसभा क्षेत्र की रैली तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड: ओंकार सिंह
अंबाला। अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में एक अगस्त को होने वाली रैली को लेकर इनेलो और बसपा ने महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की है। स्थानीय विश्रामगृह में हुई बैठक की अध्यक्षता बसपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र और जिला महासचिव हरमेश पंजोखड़ा साहिब ने की। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में जीत और रैली की सफलता के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि हरियाणा में बदलाव की लहर तेज हो रही है और प्रदेश की जनता गठबंधन पर पूर्ण विश्वास जता रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी सरकार गठबंधन की होगी और अम्बाला की रैली सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा के साथ-साथ रैली को सफल बनाने के लिए आवश्यक कदमों की योजना भी बनाई गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement