Amarnath Yatra suspended for third day in a row-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी स्थगित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 जुलाई 2018 10:15 AM (IST)
अमरनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन भी स्थगित
जम्मू। अमरनाथ यात्रा खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही। तीर्थयात्रियों को जम्मू से घाटी में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर जाने की मंजूरी नहीं दी गई। अधिकारियों ने कहा,"आज मौसम में सुधार हुआ है। स्थिति की समीक्षा की जाएगी और बाद में इस पर फैसला लिया जाएगा।" मौजूदा समय में 30,000 से अधिक तीर्थयात्री इन दोनों आधार शिविरों सहित विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं। राज्यपाल एन.एन.वोहरा शुक्रवार को बालटाल का दौरा करेंगे। इस साल अब तक 68,000 तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement