Amar Singh Azam Khan Fir Yatra Metoo Jaya Prada-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:02 pm
Location
Advertisement

जयाप्रदा ने ‘मीटू’ कहा तो आजम खान चले जाएंगे जेल : अमर सिंह

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 11:29 AM (IST)
जयाप्रदा ने ‘मीटू’ कहा तो आजम खान चले जाएंगे जेल : अमर सिंह
लखनऊ। यौन शोषण के खिलाफ शुरू किए गए #metoo अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। बॉलीवुड के बाद अब ये राजनीति में भी पहुंच गया है। राज्यसभा सांसद अमर सिंह समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के खिलाफ एफआईआर यात्रा निकाल रहे हैं। उनका आरोप है कि आजम खान ने एक इंटरव्यू में उन्हें जान से मारने और उनकी बेटियों पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। वो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान वो आजम खान पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

हिन्दी अखबार ‘दैनिक जागरण’ के अनुसार अमर सिंह ने ‘मीटू’ का जिक्र करते हुए कहा कि अगर जयाप्रदा ने ‘मीटू’ कहा तो आजम खान जेल चले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘अभी मीटू अभियान चल रहा है, यदि जयाप्रदा थाने चली गईं तो आजम खान जेल चले जाएंगे।’ इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हिंदू बंटेगा तो आजम खान जैसे लोगों के हाथों कटेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को तेल की चिंता है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि तेल मोदी जी के घर में नहीं होता। ये बाहर से आता है और उस दाम पर देने को सरकार बाध्य है। आप तेल का क्या करेंगे, जब जीवन ही नहीं बचेगा। मोदी-योगी के राज में कम से कम हिंदू लड़कियां सुरक्षित तो हैं।

उन्होंने कहा, ‘जब हमारी हिंदू लड़कियां का शोषण हुआ तो वो आजम खान जैसे लोग थे, जिन्होंने पुलिस को एफआईआर करने से रोका। मैं मुस्लिमों के खिलाफ नहीं हूं। हम स्वंतत्रता सेनानी अशफाक उल्लाह खान, अब्दुल हमीद और डॉ. अब्दुल कलाम का सम्मान करते हैं। लेकिन हम उन मुस्लिमों के खिलाफ हैं, जो यहां रहते हैं, लेकिन प्रशंसा पाकिस्तान की करते हैं। ऐसे लोगों की भारत में जगह है, उन्हें चले जाना चाहिए।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement