alwar news : We want to connect women with the country and the Congress is opposing it : Chief Minister vasundhara raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:01 pm
Location
Advertisement

‘हम महिलाओं को देश-दुनिया से जोड़ना चाहते हैं और कांग्रेस...’

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 10:22 PM (IST)
‘हम महिलाओं को देश-दुनिया से जोड़ना चाहते हैं और कांग्रेस...’
अलवर/रामगढ़/तिजारा/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि हमारी एक करोड़ बहनों को हम भामाशाह डिजिटल योजना के तहत स्मार्ट फोन दे रहे हैं। इससे कांग्रेस में खलबली मची हुई है। हम महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं, उन्हें मोबाइल के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देना चाहते हैं। देश-दुनिया से जोड़ना चाहते हैं और ये उसका विरोध कर रहे हैं। इस योजना में महिलाएं किसी भी कंपनी का फोन लेने को स्वतंत्र हैं। इसके बावजूद कांग्रेस विरोध कर रही है।
राजे ने कहा कि भामाशाह योजना देश की ऐसी पहली योजना है, जिसमें महिला को परिवार का मुखिया बनाया गया है। यह योजना भ्रष्टाचार को रोकने में शत-प्रतिशत कारगर साबित हुई है। इस योजना को कांग्रेस बंद करना चाहती है। कहती है हम सरकार में आए तो भामाशाह कार्ड फाड़ देंगे, उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे, ताकि उनकी सरकार बनने पर वे भ्रष्टाचार कर सकें और महिलाओं को आगे आने से रोक सकें, लेकिन कांग्रेस का ये सपना पूरा नहीं होगा। क्योंकि न कांग्रेस आएगी और न ही भामाशाह योजना बंद होगी।

राजे अलवर जिले के रामगढ़ तथा तिजारा में आयोजित जनसभाओं में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से कांग्रेस बौखला गई है। इसलिए वह हमारी इस यात्रा को रोकने का प्रयास कर रही है, पर कांग्रेस के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

साढ़े चार साल गायब, अब अचानक दिखे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों, महिलाओं और किसी भी वर्ग के लिए विधानसभा में एक शब्द नहीं बोला। आज जब चुनाव आ रहे हैं तो अचानक निकलकर बाहर आए और अचानक जनता के हितैषी बनने का स्वांग करने लगे। यदि ये 50 साल के अपनी पार्टी के शासन में सभी लोगों का उत्थान करते तो आज यह स्थिति नहीं होती। हमने इन पांच सालों में वो कर दिखाया जो कांग्रेस 50 साल में नहीं कर पाई। हमने 50 हजार रुपए तक का किसानों का कर्जा माफ किया, इन्होंने सिर्फ बातें कीं। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग करने वाली कांग्रेस बताए कि उसने पेट्रोल-डीजल के दाम इतने कम किए क्या। हमने 4 प्रतिशत वेट कम कर ढाई रुपए प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल में कम किए।

हम जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक बहनों के साथ


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement