alwar news : MP Dushyant Singh encouraged of BJP workers in alwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:02 pm
Location
Advertisement

सांसद दुष्यंत सिंह ने बढ़ाया भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला

khaskhabar.com : बुधवार, 24 जनवरी 2018 11:10 PM (IST)
सांसद दुष्यंत सिंह ने बढ़ाया भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला
अलवर। अलवर लोकसभा क्षेत्र के उप चुनाव में रोड शो एवं कार्यकर्ताओं व जनता का हौसला बढ़ाने के लिए सांसद दुष्यंतसिंह ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत सिंह के पक्ष में जनसंपर्क किया। लक्ष्मणगढ़ विधान में खुली जीप में स्थानीय नेता, विधायक मंगलराम कोली, विधायक धर्मपाल चौधरी, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनीता मीणा आदि जीप में सवार थे। इस रोड शो में लक्ष्मणगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों से सांसद दुष्यंतसिंह की अगवानी कर रहे थे। इस दौरान जगह-जगह सांसद दुष्यंत सिंह का पुष्पमालाओं से स्वागत किया जा रहा था। लक्ष्मणगढ़ के मुख्य मार्ग व आबादी वाले क्षेत्र में रोड शो से माहौल भाजपामयी हो रहा था।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement