alwar news : election meeting of Chief Minister Vasundhara Raje in behror-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:08 am
Location
Advertisement

भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास में नहीं छोड़ी कोई कमी : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : गुरुवार, 25 जनवरी 2018 4:24 PM (IST)
भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास में नहीं छोड़ी कोई कमी : मुख्यमंत्री
अलवर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को अलवर में रोड शो को बाद दोपहर में बहरोड़ पहुंचीं। उन्होंने वहां भर्तृहरी रोड पर सीनियर सैकंडरी स्कूल में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और भाजपा नेता जले सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अलवर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जसवंत यादव के समर्थन में अलवर में रोड शो किया था।

आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। भाजपा सरकार में प्रदेश में रोजगार बढ़े हैं। सड़कों पर 650 करोड़ रुपए के कार्य हुए हैं। हमने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

आमसभा में प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि वे पिछले 15 दिनों से अलवर जिले का दौरा कर रहे हैं। वे जहां भी जा रहे हैं, वहां लोगों द्वारा एक ही बात कही जा रही है कि पहले प्रदेश में कांग्रेस भी राज कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान प्रदेश के विकास को गति नहीं दी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद राजस्थान के दिन फिर गए हैं। प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। इस दौरान परनामी ने भाजपा सरकार द्वादरा पेयजल, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में हुए विकास कार्य की उपलब्धियां गिनाईं।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement