alwar news : BJP Mahila Morcha celebrated birth anniversarie of Subhash Chand Bose in alwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:12 pm
Location
Advertisement

महिला मोर्चा ने मनाई सुभाष चंद बोस जयंती, बाद में किया जनसंपर्क

khaskhabar.com : मंगलवार, 23 जनवरी 2018 8:06 PM (IST)
महिला मोर्चा ने मनाई सुभाष चंद बोस जयंती, बाद में किया जनसंपर्क
अलवर। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती दाउदपुर स्थित सुभाष चौक में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मुध शर्मा ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस एक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो हमारे आदर्श के रूप में हमेशा हमारे साथ रहेंगे।

इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं में जोश और भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा एवं विश्वास का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल मिश्रा और जिलाध्यक्ष पूजा यादव की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत सिंह यादव के समर्थन में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान जनता ने भरोसा दिलाया कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और ज्यादा से ज्यादा मतों से अपने क्षेत्र वार्ड 44 से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर भेजेंगे। कार्यक्रम में शहर प्रभारी एवं महामंत्री मीना सैनी, पूर्व उपसभापति राज दुलारी शर्मा, उपसभापति शशि तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष कान्ता जसोरिया, जिला उपाध्यक्ष अनीता जोशी, पार्षद मनप्रीत कौर, सरला जैन, सुनीता सैनी, चन्दा सैनी, ममता गुप्ता, रमा मिश्रा सहित अनेक महिला कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement