alwar news : BJP Kisan Morcha District Alwar did public relations in Behror assembly constituency-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:12 pm
Location
Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा जिला अलवर ने बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में किया संपर्क

khaskhabar.com : मंगलवार, 23 जनवरी 2018 8:09 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा जिला अलवर ने बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में किया संपर्क
अलवर। भाजपा किसान मोर्चा जिला अलवर के जिला अध्यक्ष विजय पाल चौधरी द्वारा बहरोड़ विधानसभा में सुबे सिंह चौहान एवं नीमराणा, बहरोड़, सोडावास आदि मंडलों में जाकर मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। उन्होंने मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से लोकसभा उपचुनाव बूथों पर जाकर संपर्क करके सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को कहा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालकिशन आहूजा एवं रोड विधानसभा प्रभारी किसान मोर्चा एवं धर्मेंद्र लवानिया वीरेंद्र सुमन सूरजभान आदि कार्यकर्ताओं ने दौरा किया।

भाजपा किसान मोर्चा जिला अलवर के किशनगढ़ विधानसभा में अखिलेश शुक्ला, जिला प्रभारी अलवर संगठन एवं विधानसभा प्रभारी किशनगढ़ बास विजय पाल चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला अलवर कुलदीप यादव, विधानसभा प्रभारी विजय सिंह चौधरी, समन्वयक एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र लवानिया ने किशनगढ़ बीजेपी चुनाव कार्यालय पर कोटकासिम मंडल, किशनगढ़ मंडल, मोठूका मंडल, खैरथल मंडल, हरसोली मंडलों की बैठक ली। इसमें मंडल अध्यक्ष हितेश चौधरी, कृष्ण कुमार यादव, धर्म सिंह गुर्जर मौजूद रहे। बैठक में मंडलों के अध्यत्र, कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सभी बूथ कार्यकारिणी को सक्रिय कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव को जिताने का आश्वासन दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement