Advertisement
अलवर : जेवीवीएनएल का हेल्पर 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान आरोपी 25,000 रुपये लेने पर सहमत हुआ। आज उप महानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ भुवन भूषण के सुपरविजन में और एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान के नेतृत्व में ट्रैप बिछाया गया। जैसे ही आरोपी संदीप ने परिवादी से 25,000 रुपये की रिश्वत राशि ली, टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले में आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


