Alok Agarwal is AAP CM candidate in MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:06 pm
Location
Advertisement

आलोक अग्रवाल आप के एमपी में CM पद के उम्मीदवार

khaskhabar.com : रविवार, 15 जुलाई 2018 6:39 PM (IST)
आलोक अग्रवाल आप के एमपी में CM पद के उम्मीदवार
इंदौर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मध्य प्रदेश में आप आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आलोक अग्रवाल के नाम की घोषणा की। अग्रवाल एक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है। केजरीवाल ने इंदौर में एक रैली के दौरान इसकी घोषणा की।

आप नेता ने कहा, "अग्रवाल ने आईआईटी से पढ़ाई की है। अगर वह चाहते तो अमेरिका जा सकते थे। लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राज्य के लोगों की सेवा को चुना।"

अग्रवाल ने 2014 लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के खंडवा से चुनाव लड़ा था। इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement