allege discrimination in the imposed duty by the Nurses, two-hour walkout-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सेज ने लगाया ड्यूटी में भेदभाव का आरोप, दो घंटे कार्य बहिष्कार

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 2:27 PM (IST)
नर्सेज ने लगाया ड्यूटी में भेदभाव का आरोप, दो घंटे कार्य बहिष्कार
अजमेर। नर्सेज की ड्यूटी में भेदभाव का आरोप लगा रहे राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने गुरुवार को अजमेर में दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर जेएलएन हॉस्पिटल के बाहर धरना दिया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल प्रशासन ने अपने रवैये में परिवर्तन नहीं किया तो इस आंदोलन को प्रदेश व्यापी बनाया जाएगा। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन नर्सेज की ड्यूटी लगाने में भेदभाव बरत रहा है। अधिकारियों से तालमेल रखने वाले नर्सेज को कम जिम्मेदारी और कम काम वाली जगहों पर लगाया जाता है, जबकि प्रदेश के तत्कालीन चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने नर्सेज की ड्यूटी रोस्टर के आधार पर लगाने के निर्देश दिए थे। इस मामले को लेकर नर्सेज ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर जेएलएन हॉस्पिटल के बाहर धरना दिया और प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष इन्साफ खान ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो इस आंदोलन को प्रदेशव्यापी बनाया जाएगा।

[# यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement