allegation of torture for dowry and Rape, case filed in Bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 4:13 pm
Location
Advertisement

डरा-धमकाकर दुष्कर्म का आरोप, पति, सास व दो देवर पर केस दर्ज

khaskhabar.com : बुधवार, 03 जनवरी 2018 3:03 PM (IST)
डरा-धमकाकर दुष्कर्म का आरोप, पति, सास व दो देवर पर केस दर्ज
बीकानेर। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और देवरों पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए जामसर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

विवाहिता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी शादी 22 अप्रैल, 15 को श्रीडूंगरगढ़ के देराजसर गांव में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे। पति ने मारपीट की और दो देवरों ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सास ने भी उनका सहयोग किया।

जामसर पुलिस थाने के एसएचओ अमरसिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप होने के कारण मामले की जांच सीओ लूणकरणसर दुर्गपालसिंह राजपुरोहित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement