All the people will have to go together for the upliftment of society: Satyadev Narayan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:06 pm
Location
Advertisement

समाज के उत्थान के लिए सभी लोगों को साथ मिलकर चलना होगा: राज्यपाल

khaskhabar.com : रविवार, 20 जनवरी 2019 6:30 PM (IST)
समाज के उत्थान के लिए सभी लोगों को साथ मिलकर चलना होगा: राज्यपाल
चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि देश व समाज के उत्थान के लिए सभी लोगों को साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। युवा इस देश की ताकत हैं। इसलिए युवाओं को रचनात्मक गतिधियों के साथ देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। सरकार का सबका साथ सबका विकास, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे जागरुकता अभियान भी देश को आगे बढ़ाने में कारगर साबित हो रहे हैं।

राज्यपाल ने यह विचार होडल उपमंडल के गांव रामगढ़ में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज भारत देश व हरियाणा प्रदेश विकास की नई राह की ओर अग्रसर हैं। प्रदेश में 42 विश्वविद्यालय हैं। जिससे स्पष्ट है कि शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा में अभूतपूर्व काम हुआ है। हरियाणा पढ़ाई के साथ साथ खेलोंए ऑटोमोबाईल जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हरियाणा की लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वड्ढान किया कि वे सामाजिक कुरीतियों को मिटाते हुए समाज उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंए साथ ही नशे जैसी प्रवृति से भी बचकर रहें। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने देश में शिक्षा के महत्व का व्यापक प्रचार- प्रसार कियाए जिसके कारण उस समय भारत के लोगों में शिक्षा के प्रति काफी जागृति आई और उनकी शिक्षाओं से समाज में परिवर्तन की लहर चली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement