All private labs must have uniform Covid testing rate: Ahmed Patel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सभी निजी प्रयोगशालाओं में कोविड जांच दर समान हो : अहमद पटेल

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जून 2020 07:50 AM (IST)
सभी निजी प्रयोगशालाओं में कोविड जांच दर समान हो : अहमद पटेल
नई दिल्ली। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने मांग की है कि देश भर में सभी निजी प्रयोगशालाओं में कोविड जांच की एक समान दर होनी चाहिए। पटेल ने कहा, "देश के विभिन्न भागों में निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच की दरें अलग-अलग क्यों होनी चाहिए?" पटेल ने कहा, "अहमदाबाद में यह दर 4500 रुपये है, लेकिन मुंबई में यह 2,200 रुपये है। केंद्र सरकार को देश भर में निजी प्रयोगशालाओं के लिए एक समान दर की नीति लागू करने के लिए राज्यों के साथ हर हाल में काम करना चाहिए।" दिल्ली में भी कोविड जांच की दर 4,500 तय की गई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement