All political parties bitten by yatra in Bihar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:15 am
Location
Advertisement

बिहार में सियासी यात्राओं के जरिए सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से 'चुनावी मोड'

khaskhabar.com : बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 09:24 AM (IST)
बिहार में सियासी यात्राओं के जरिए सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से 'चुनावी मोड'
तेजस्वी 23 फरवरी से 'बेरोजगारी हटाओ' यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। तेजस्वी इस यात्रा के माध्यम से जहां युवाओं को साधने की कोशिश करेंगे, वहीं बेरोजगारी को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाकर नीतीश की नीतियों को भी असफल बताने की कोशिश करेंगे।

तेजस्वी की इस यात्रा के लिए पार्टी आधुनिक सुविधा से लैस एक बस को 'रथ' का रूप में देने जुटी है। 23 फरवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में सभा होगी, जिसमें राजद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। तेजस्वी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रथ को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रथ पर सवार होकर तेजस्वी पूरे बिहार का दौरा करेंगे और लोगों को बेरोजगारी के मुद्दे पर जागृत करेंगे।

इधर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के युवराज और पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी एक यात्रा के जरिए राज्य का दौरा करेंगे। 21 फरवरी से शुरू चिराग की यात्रा का नाम 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' दिया गया है।

लोजपा के अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद चिराग पासवान के लिए बिहार विधानसभा चुनाव अग्निपरीक्षा है। अध्यक्ष बनने के बाद चिराग झारखंड और दिल्ली चुनाव में असफल हो चुके हैं। ऐसे में बिहार में अपना जनाधार बनाए रखना चिराग के लिए बड़ी चुनौती है। पिछले साल नवंबर में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने बेटे चिराग को लोजपा के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी थी।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement