All passengers injured in rail accident out of danger-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 5:44 pm
Location
Advertisement

रेल हादसे में घायल सभी यात्री खतरे से बाहर: भूपेन्द्र सिंह

khaskhabar.com : शनिवार, 15 अप्रैल 2017 9:38 PM (IST)
रेल हादसे में घायल सभी यात्री खतरे से बाहर: भूपेन्द्र सिंह
मुरादाबाद/रामपुर। मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद ट्रेन में फंसे सभी यात्रियों को निकाला जा चुका है। घटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम के साथ रेलवे की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच कर रही टीम डॉग स्क्वायड का सहारा भी ले रही है। वहीं हादसे में घायलों का इलाज रामपुर के अस्पताल में किया जा रहा है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेन्द्र सिंह ने रामपुर पहुंच कर घायलों का हाल जाना। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हादसे में ट्रेन की 8 बोगी पटरी से उतर गई, जिसके बाद इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। सभी का बेहतर इलाज किया जा रहा है। सभी घायल यात्रियों से बात हुई है और सभी खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि यहां के दर्जा राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मुख्यमंत्री को तत्काल इस घटना से अवगत कराया, जिसके बाद मुख्यमंत्री से सभी का इलाज ठीक से कराये जाने का आदेश दिया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मामूली रूप से घायल यात्रियों को 25 हजार और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि घायल यात्रियों के दो परिवार को छोड़ कर सभी के परिजन यहां पहुंच गए है। उनको यहां से भेजने की व्यवस्था शासन की तरफ से कर दी गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement