गृह मंत्री की अगुवाई में 30 सांसदों का दल पहुंचा कश्मीर
khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 08:40 AM (IST)
जम्मू। पिछले करीब दो माह से जारी तनाव व अशांति के बीच केंद्रीय गृह
मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रविवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
कश्मीर पहुंच गया है। आपको बता दें कि ये दौरा 2 दिन का है। हालात सुधारने के लिए ये दल अलग-अलग संगठनों के लिए चर्चा करेगा। वहीं, मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ़्ती ने पीडीपी के अध्यक्ष के तौर पर अलगाववादी हुर्रियत के नेताओं को भी बातचीत के लिए आने का निमंत्रण दिया।सूत्रों का कहना है कि अगर वो सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के लिए तैयार होते हैं तो उन्हें जेल से रिहा भी किया जा सकता है।
प्रतिनिधिमंडल में गुलाम नबी और ओवैसी भी शामिल
प्रतिनिधिमंडल में 30 सांसद और कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हैं, जिनमें
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के
मंत्री राम विलास पासवान, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन
खडग़े के साथ-साथ सांसद असादुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। कश्मीर से कर्फ्यू, प्रतिबंध हटाए गए