Advertisement
पंजाब में सभी गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें रविवार को बंद रहेंगी, यहा पढ़े नए निर्देश

नये दिशा-निर्देशः-
जरूरी वस्तुओं और सेवाओं से सम्बन्धित दुकानें हफ्ते के सभी दिन शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी।
रैस्टोरैंट (सिर्फ घर लेजाने / होम डिलिवरी के लिए) और शराब की दुकानें सभी दिन शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी।
अन्य दुकानें चाहे अकेली हों या शाॅपिंग माॅल में हों रविवार को बंद रहेंगी जबकि शनिवार को यह शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। जिला प्रशासन इस निर्धारित समय का सख्ती से पालन यकीनी बनाएगा।
रविवार को बंद के अलावा जिला प्रशासन यह भी फैसला ले सकता है कि सम्बन्धित मार्केट ऐसोसिएशनों के साथ बातचीत करके गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें हफ्ते में किसी और दिन भी बंद करने के हुक्म जारी करे खासकर जहाँ अधिक जोखिम वाला इलाका हो और मामलों की संख्या ज्यादा हो।
अंतर-जिला यातायात ई-पास के साथ हो सकेगी जो सिर्फ जरूरी कामों के लिए जारी होगा परन्तु मैडीकल ऐमरजैंसी के लिए आने-जाने के लिए ऐसे किसी पास की जरूरत नहीं होगी।
इसके अलावा विवाह समागमों के लिए ई-पास आवश्यक होगा और यह 50 विशेष व्यक्तियों को ही जारी होगा।
देश में खासकर दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वह सामाजिक दूरी के एहतियातों और मास्क के प्रयोग को यकीनी बनाएं। स्थिति यह माँग करती है कि सारी पाबंदियों का सख्ती के साथ पालना किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति लगभग काबू में है और उनकी सरकार अन्य कोई जोखिम नहीं उठा सकती जिससे महामारी खतरनाक हद तक बढ़ जाये।
-----
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


