All leaders resign from Sainik Samaj Party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैनिक समाज पार्टी से सभी नेताओं ने दिया इस्तीफा

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 7:11 PM (IST)
सैनिक समाज पार्टी से सभी नेताओं ने दिया इस्तीफा
मंडी। हिमाचल से एक वर्ष की अल्प अवधि में ही सैनिक समाज पार्टी का सफाया हो गया है। यहां सैनिकों की अलग पार्टी बनाकर ध्रुवीकरण की मंशा को उस समय करारा झटका लगा है जब प्रदेश संयोजक समेत शिमला, मंडी और हमीरपुर जिला के समस्त संयोजकों और तमाम सदस्यों ने सामुहिक रूप से अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है और इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल बलबीर परमार को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। यहां मंडी में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश के संयोजक रहे जे.जे. व दो माह पूर्व बने प्रदेश महामंत्री और मंडी जिला संयोजक कैप्टन हेत राम ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से प्रदेश में सैनिक समाज पार्टी का गठन हुआ है उसी दिन से प्रदेश के नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके कार्यालय से संपर्क साधक पार्टी संविधान की मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें हर बार टालमेटोल किया जाता रहा। इस बीच प्रदेश में शिमला, मंडी और हमीरपुर में हजारों की संख्या में लोग इस पार्टी से जुडक़र स्थाई सदस्य बन गए और हमने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश में पार्टी का नया खाता खोलने, वेबसाईट व राज्य स्तर पर कार्यालय खोलने की मांग उठाई लेकिन उन्हें कई माध्यमों से पत्राचार के बावजूद कोई जबाव नहीं दिया गया जिससे उन्हें पार्टी से मोहभंग हो गया और इसकी विश्वसनियता पर संदेह होने लगा। त्यागपत्र के बाद सभी सदस्य किसी भी दल में शामिल नहीं हुए हैं।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement