Advertisement
अखिल भारतीय साहित्य परिषद का पुस्तक परिचर्चा व भव्य साहित्यकार सम्मान समारोह

परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ. केशव शर्मा ने राष्ट्रबोध, स्व का बोध और भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जुड़े विमर्श और साहित्य के सृजन तथा पठन से युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर युवाओं को जोड़ने से ही भारतीय संस्कृति वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित होगी। परिषद के संगठन मन्त्री डॉ. विपिन चन्द्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य और साहित्यकार समाज तथा राष्ट्र का निर्माता है। राष्ट्र एवं समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनाकर राज्य को वैचारिक श्रेष्ठता के परम शिखर पर ले जाना साहित्यकार की परम भूमिका है। उन्होंने परिषद की संरचना, भूमिका, कार्य शैली, राष्ट्रीय अधिवेशन और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी भी दी।
जिला परिषद सभागार में मंगलवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद टोंक इकाई के तत्वावधान में पुस्तक परिचर्चा व भव्य साहित्यकार सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी दयाशंकर शर्मा ने बताया कि टोंक इकाई गठित होने के बाद पहली बार आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मन्त्री मनोज कुमार रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. केशव शर्मा और प्रदेश संगठन मन्त्री डॉ. विपिन चन्द्र का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रख्यात लेखक आर. एल. दीपक द्वारा लिखित पुस्तक "अजेय भारत" पर परिचर्चा की गई।
इसके अलावा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले टोंक जिले के 8 साहित्यकारों का सम्मान किया गया। समारोह में जिला स्तरीय कहानी लेखन प्रतियोगिता के तीन वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने जिले के 9 कहानीकारों का भी सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त टोंक जिले के 5 वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन कवि हनुमान बादाम ने किया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार वर्मा व ममता जाट मंजुला ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
परिषद के जिला संयोजक सुरेश बुन्देल ने बताया कि साहित्यकारों में आर. एल. दीपक (मालपुरा), पारस चन्द जैन (देवली), श्योराज बम्बेरवाल 'सेवक' (मालपुरा) सुजीत सिंहल, ब्रजराज स्नेही, बाबूलाल नायक, निकिता विजयवर्गीय व रोहित शर्मा को सम्मानित किया गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में डॉ. राजकुमार करणानी (दैनिक नवज्योति), मनोज तिवारी (आज तक) मो. असलम खान (दैनिक भास्कर), जलालुद्दीन खान (राजस्थान पत्रिका) व विनोद शर्मा (स्वतंत्र) का सम्मान किया गया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर केदार शर्मा, एडवोकेट अवधेश कुमार जैन, मोहम्मद फहीम (टोंक), अस्फीया नाज़ (मालपुरा), अजहान शाह खान, प्रदीप वर्मा, दिलखुश वर्मा (टोंक), सरिता गुर्जर व गुड्डी गुर्जर (खरेड़ा) को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघ चालक डॉ. दिनेश बुन्देल, विभाग प्रचारक लक्ष्मण सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख महेन्द्र विजय, सह विभाग कार्यवाह पूरण मल कुशवाहा, जिला प्रचारक अशोक कुमार, तुलसी दास, परिषद के रमेश कुमार चौधरी, सावित्री गौतम, हंसराज हंस, शिमला शर्मा शुभ्रा, चन्द्रशेखर मीणा, महावीर सिंह, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. प्रणु शुक्ला, डॉ. राशिद, प्रमोद कुमार शर्मा, लियाक़त अली आदि जिले के शिक्षाविद, साहित्यकार व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


