All India Civil Services Athletics Competition-2020 Trial on 2 March-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:11 pm
Location
Advertisement

अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2020 के ट्रायल 2 मार्च को

khaskhabar.com : बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 6:29 PM (IST)
अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2020 के ट्रायल 2 मार्च को
चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला वैटरन सहित) प्रतियोगिता-2020 के लिए हरियाणा के खेल विभाग द्वारा आगामी 2 मार्च को ट्रायल लिए जाएंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स के लिए आगामी 2 मार्च को प्रात: 11 बजे ताऊ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-3, पंचकूला में हरियाणा की टीम के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चयन स्पर्धा के लिए जो भी अधिकारी व कर्मचारी ट्रायल देने जाएंगे, उन्हें टीए व डीए उनके संबंधित विभाग द्वारा ही दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एसएसआईडीसी के अधिकारी, कर्मचारी भाग नहीं ले सकते। उन्होंने बताया कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी ट्रायल देना चाहते हैं वे विभाग का प्रमाण-पत्र अवश्य लाना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement