Advertisement
पाकिस्तान में बन्नू ऑपरेशन में सुरक्षा गार्डो पर हावी रहे सभी 33 आतंकवादी मारे गए

जियो न्यूज के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने कहा कि परिसर के अंदर 33 गिरफ्तार आतंकवादी थे और उनमें से एक ने एंटी-टेररिस्ट सेंटर पर तैनात एक व्यक्ति पर काबू पा लिया और उसका हथियार छीन लिया। बाद में आतंकवादियों ने सेंटर पर कब्जा कर लिया।
प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादी इस घटना में शामिल थे और गतिरोध खत्म करने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने आतंकवादी संगठन के नेतृत्व के साथ बातचीत शुरू की।
जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से पहले बताया था कि आतंकवादी अफगानिस्तान के लिए सुरक्षित हवाई मार्ग की मांग कर रहे थे।
मंत्री ने कहा, "इस घटना का दुर्भाग्यपूर्ण पक्ष यह है कि आतंकवाद एक बार फिर सिर उठा रहा है, खासकर केपी और बलूचिस्तान में। अन्य प्रांतों में घटनाएं हुई हैं, लेकिन इन दोनों प्रांतों में हमने स्पष्ट सबूत देखे हैं।"
आसिफ ने उल्लेख किया कि सीटीडी की देखरेख करने वाली प्रांतीय सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में 'पूरी तरह विफल' रही है।
उन्होंने कहा, "पूरी प्रांतीय सरकार जमान पार्क में इमरान खान की बंधक थी। दूसरी ओर, केपी में निर्दोष लोगों को (आतंकवादियों द्वारा) बंधक बना लिया गया था।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


