Advertisement
अख्तरुल ईमान का खुलासा: 'धर्मनिरपेक्ष वोटों को बचाने के लिए राजद को दिया था प्रस्ताव'

राजद के आरोपों पर एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "भाजपा की बी-टीम कौन है, ये बात तो समय बता देगा। राजद को 2005 का वो किस्सा याद करना चाहिए, जब रामविलास पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिली थीं, जबकि राजद को 75 सीटें मिली थीं। रामविलास पासवान ने उस दौरान मांग की थी कि अल्पसंख्यक समाज के किसी भी नेता का नाम पेश कर दो और मैं आपको समर्थन देने को तैयार हूं। राजद ने भाजपा के हाथों में सरकार जाने दी, लेकिन अल्पसंख्यक समाज के किसी भी नेता के नाम पर सहमति नहीं जताई। अब उन लोगों को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती है।"
उन्होंने कहा, "मेरा लक्ष्य बिहार के अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े और शोषित वर्ग को इंसाफ दिलाना है। मंदिर तोड़ने और मस्जिद बनाने के नाम पर राजनीति बहुत हो गई है। दलितों का उत्थान और शोषितों को सम्मान दिलाने के लिए मैं लड़ाई लड़ रहा हूं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


