Akhilesh Yadav targets CM Yogi Adityanath, will meet governor Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:17 am
Location
Advertisement

UP : अखिलेश ने लगाया कानून व्यवस्था ठप होने का आरोप, राज्यपाल से मिलेंगे

khaskhabar.com : गुरुवार, 13 जून 2019 8:09 PM (IST)
UP : अखिलेश ने लगाया कानून व्यवस्था ठप होने का आरोप, राज्यपाल से मिलेंगे
उन्होंने कहा, मैं मांग करता हूं कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष की हत्या की जांच सिटिंग जज से करवाई जाए। इस मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि वे जल्द ही कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। सपा नेता ने कहा, राज्यपाल को सभी घटनाओं की जानकारी दी जाएगी, खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं की हत्या का मुद्दा उठाया जाएगा, क्योंकि हमारे शासन काल में उन्हें कानून-व्यवस्था की बहुत चिंता रहती थी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को आगरा में उनके ही साथी मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मनीष ने खुद को भी गोली मार ली थी। गंभीर हालत में उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement