Akhilesh Yadav says, samajwadi party not interested in alliance for 2022 assembly election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 4:00 pm
Location
Advertisement

अखिलेश का शिवपाल को जवाब! कहा-SP अकेले दम पर लड़ेगी 2022 का विधानसभा चुनाव

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 नवम्बर 2019 8:36 PM (IST)
अखिलेश का शिवपाल को जवाब! कहा-SP अकेले दम पर लड़ेगी 2022 का विधानसभा चुनाव
प्रयाग। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव सपा अपने दम पर लड़ेगी। किसी से कोई समझौता नहीं करेगी। अखिलेश के इस बयान को शिवपाल से जोडक़र देखा जा रहा है। सपा प्रमुख प्रयागराज में सपा की पूर्व विधायक विजमा यादव की बेटी ज्योति यादव के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे और 2022 में अकेले ही सरकार बनाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया से गठबंधन पर अखिलेश ने कहा, अभी बहुत समय है। हमारी पार्टी और कार्यकर्ता काफी सक्षम हैं, हम 2022 में बिना गठबंधन के ही सरकार बनाएंगे। किसी पार्टी से समझौता न करने के उनके ऐलान को शिवपाल यादव के बयान का जवाब माना जा रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से और लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन के खराब अनुभव के बाद अखिलेश ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी अगले चुनाव में किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement