Akhilesh yadav Corruption will not end after changing the color of the notes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:56 pm
Location
Advertisement

नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा: अखिलेश

khaskhabar.com : रविवार, 04 फ़रवरी 2018 10:46 PM (IST)
नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा: अखिलेश
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से जितने वादे किए थे। उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाकर छलने का काम किया है।

रविवार को जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि नोटबन्दी या नोटों का रंग बदलने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा।

अखिलेश ने सवाल पूछा कि केंद्र में साढ़े तीन साल व यूपी में दस महीने से भाजपा की सरकार है क्या भ्रष्टाचार रुका। आधार कार्ड पर मची रार को लेकर सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन बाद गाय का भी आधार बनेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गंगा की सफाई के नाम पर केवल सरकार ने धोखा दिया है। सवाल किया कि काशी की जनता ही बताए कि गंगा कितनी साफ हुई है।

प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा कि सीएम योगी कहते हैं डायल 100 में भ्रष्टाचार है। पुलिस वाले कहते हैं उनके इनोवा में चलने से ऊपर के अफसर जलते हैं। उन्होंने कहा चौहान समाज हमारे छोटे भाई की तरह हैं। सपा आपके साथ कदम मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने घोषणा की वह जनवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष के साथ सपा नेता रामगोविंद चौधरी भी पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement