Akali government is responsible for pushing Punjab into a serious financial crisis: Captain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब को गंभीर वित्तीय संकट में धकेलने के लिए अकाली सरकार जिम्मेदार : कैप्टन

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 मार्च 2018 7:09 PM (IST)
पंजाब को गंभीर वित्तीय संकट में धकेलने के लिए अकाली सरकार जिम्मेदार : कैप्टन
चंडीगढ़। अकाली-भाजपा सरकार की ओर से 10 साल बेहिसाब ऋण उठाने व खर्च करने के साथ प्रदेश के भविष्य को गिरवी रखने पर पिछली सरकार पर बरसते मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यदि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन 31 हजार करोड़ रुपये की देनदारी स्वीकार न की होती तो उनकी सरकार जहां जरुरतमंदों को दोगुनी पेंशन देने में समर्थ होती, वहीं किसानों व मजदूरों की ऋण राहत को भी बढ़ाया जा सकता था। प्रदेश के राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव संबंधी बहस का जवाब देते हुए मुख्य मंत्री ने पंजाब को गंभीर वित्तिय संकट की ओर धकेलने के लिए पिछली अकाली-भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कितनी शर्मनाक बात है की अकाली-भाजपा सरकार ने अपने शासन के आखिरी दिन भी पंजाब के लोगों को नहीं बख्शा। उन्होंने खुलासा किया की मार्च में अपनी सरकार के आखिरी दिन गठजोड़ सरकार ने अनाज कैश कै्रडिट कार्ड लिमिट के बीच के फर्क के संबंध में 31 हजार करोड़ रुपये की देनदारी मंजूर की, जिससे प्रदेश पर वार्षिक 3240 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ गया। मुख्य मंत्री ने कहा कि अनाज की खरीद के मामले में हुई गड़बडिय़ों के लिए पिछली सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है, जिसकी कीमत अब पंजाब के लोगों को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा की गैर संजीदगी के कारण ही प्रदेश को अब वार्षिक 3240 करोड़ रुपये केंद्र सरकार को देने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने तो आने वाली नस्लों को भविष्य को ही गिरवी रख दिया है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि हर बार प्रदेश की वित्तिय सेहत को ठीक करने की जिम्मेदारी कांग्रेस ही निभाती है जबकि अकाली-भाजपा की ओर से इसको पूरी तरह नकार दिया जाता है। भविष्य को चुनौतीपूर्ण करार देते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि यदि पंजाब को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होना है तो सरकार को दूरदर्शी फैसले लेने होंगे जो कि प्रदेश के हित में हो।
प्रदेश निवासियों को कुछ समय का साथ देने की अपील करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि उनको यकीन है कि उनकी सरकार जल्द ही पंजाब को दोबारा तरक्की की राह पर चलाने में कामयाब होगी। मुख्य मंत्री ने सदन को बताया की सरकार की ओर से किए प्रत्यनों को सफलता मिलनी शुरु हो गई है व इस साल वित्तिय स्त्रोतों की बीच का फर्क 10 हजार करोड़ रुपये से कम हो 4 हजार करोड़ रुपये रह गया है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले वित्तिय प्राप्तियों में 22.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि खर्च में वृद्धि को 14.45 प्रतिशत तक रखा गया है। वर्ष 2018-19 के बजट का हवाला देते मुख्य मंत्री ने कहा कि इसमें चार मुख्य क्षेत्रों के लिए अधिक साधन रखे गए हैं जिसमें कृषि के लिए(39.25 प्रतिशत), ग्रामीण विकास के लिए(88.20 प्रतिशत) उद्योग के लिए(4 गुणा), स्वास्थ्य के लिए(12.5 प्रतिशत), शिक्षा के लिए(8 प्रतिशत) व सामाजिक भलाई के लिए(6 प्रतिशत) शामिल हैं।
मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वस्तु सेवा कर को सफलतापूर्वक लागू किया गया है व इस बदलाव वाले समय के समाप्त होने के बाद सरकार को उम्मीद है कि उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में कम से कम बोझ डालकर अधिक वित्तिय साधन जुटाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कर व आबकारी विभाग को पुर्नगठित किया गया है जिसके अंतर्गत व्यापारिक टैक्सों को आबकारी से अलग किया गया है।
आयकर दाताओं पर प्रति माह 200 रुपये विकास टैक्स लगाने जाने पर बोलते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए वित्तिय साधन पैदा करने व विकास पर बोलते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए वित्तिय साधन पैदा करने व विकास कार्यों के लिए फंड जारी करने के लिए यह जरुरत थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास टैक्स की कटौती वर्तमान आय कर नियमों के अंतर्गत ही की जाएगी।
उन्होंने सदन को इस बात से भी परिचित करवाया कि पंजाब सरकार की ओर से वैट व सेल्स टैक्स असेसमेंट केसों के निपटारे के लिए स्वैच्छिक घोषणा योजना लागू करने का फैसला किया गया है। इस योजना के अंतर्गत डीलरों को बकाया केसों को निपटारे के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा व योजना के अंतर्गत केस निपटाने वाले डीलरों के बकाए के केस बंद कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement