Ajmer railway station Happened cashless -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर रेलवे स्टेशन हुआ कैशलेश, अन्य स्टेशन भी होंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 7:59 PM (IST)
अजमेर रेलवे स्टेशन हुआ कैशलेश, अन्य स्टेशन भी होंगे
अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से कैशलेश हो गया है। स्टेशन पर होने वाले रिजर्वेशन पहले ही कैशलेश हो गए हैं। गुरुवार को स्टेशन पर लगी 47 दुकानों को भी कैशलेश किया गया। आगामी दिनों में मंडल के 20 स्टेशनों को कैशलेश किया जाएगा। अजमेर डीआरएम पुनीत चावला ने बताया कि भारत सरकार के डिजीटल इंडिया के तहत स्टेशन पर कैश के जरिये होने वाले सभी जगहों को कैशलेश किया गया है। स्टेशन की दुकानों को भी कैशलेश कर दिया गया है। इसके लिए सभी 47 वेंडर को पेटीएम भीम और एसबीआई बॉडी एप डाउनलोड करवाए गए हैं और उनको इसकी जानकारी दी गई, ताकि आने वाले ग्राहकों को इससे कोई परेशानी न हो।

[@ मढ़ी में इको फ्रेंडली मार्किट, गुलाबा में पिकनिक स्पॉट]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement