ajmer news : arrested Six on charges of prostitution in Pushkar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुष्कर में वेश्यावृति के आरोप में छह गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 8:43 PM (IST)
पुष्कर में वेश्यावृति के आरोप में छह गिरफ्तार
अजमेर। पुष्कर में पुलिस ने शनिवार को वेश्यावृति के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवतियां और तीन युवक हैं। पुष्कर पुलिस को जानकारी मिली कि देवनगर रोड पर एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई कर पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश की युवतियों सहित लक्ष्मण हरिजन निवासी नसीराबाद, सुरेंद्र रावत निवासी गोवलिया, तापश्वदेवनाथ निवासी पश्चिम बंगाल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जबकि देह व्यापार में लिप्त मुख्य आरोपी पुष्कर निवासी दिनेश हरिजन मौके से फरार हो गया। पता चला है कि इसी मकान से होटलों में लड़कियां भेजी जाती थीं। सीओ ग्रामीण राजेंद्र त्यागी ने बताया कि काफी समय से यहां देहव्यापार होने की सूचना मिल रही थी। इस पर कड़ी निगरानी रखी गई और लंबे प्रयास के बाद मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम
यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement