Ajay Maken has not resigned, Maken resignation Reports is incorrect-Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:22 pm
Location
Advertisement

माकन के इस्तीफे का कांग्रेस ने किया खंडन,कहा- इलाज के लिए ली है छुट्‌टी

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 10:02 AM (IST)
माकन के इस्तीफे का कांग्रेस ने किया खंडन,कहा- इलाज के लिए ली है छुट्‌टी
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन के इस्तीफा देने की खबर का कांग्रेस ने खंडन किया है। अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। वे अपना इलाज विदेश में करा रहे हैं। पत्र में उन्होंने तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने के लिए गुजारिश की है। कांग्रेस ने अजय माकन के इस्तीफे से इनकार किया है।

कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि अजय माकन का स्वास्थ्य खराब है। उनका इलाज विदेश में चल रहा है। माकन कुछ दिनों में अपनी आधिकारिक भूमिका फिर से शुरू कर देंगे।
कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। वे चेक-अप के लिए गए हैं। वे जल्द ही वापस आ जाएंगे। माकन स्वास्थ्य जांच के लिए छुट्टी पर हैं। हाल ही में विदेश जाने से पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको से मुलाकात की थी।

बता दें कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की तबीयत भी ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले माकन और शीला का बीमार हो जाना प्रदेश में कमजोर पड़ी कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी हाईकमान ने जय प्रकाश अग्रवाल की जगह अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले अरविंदर लवली को हटाकर अजय माकन को पार्टी की कमान सौंपी थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement